
*छात्रा से दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को 20 वर्ष कारावास*
_पाक्सो कोर्ट ने नगला पदी निवासी ईश राज उर्फ ईश खान को दोषी ठहराया_
*किताब देने के बहाने बुलाया, किया दुष्कर्म*
_लाइब्रेरी में चाकू की नोक पर छात्रा से दो बार शोषण, बनाई वीडियो_
*पीड़िता को धमकाकर करता रहा अत्याचार*
_शिकायत करने पर वीडियो वायरल और भाई को मारने की दी धमकी_
*मां ने पुलिस को दी तहरीर, शुरू हुई जांच*
_थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश शुरू_
*पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार*
_12 जून 2020 को ईश राज उर्फ ईशू खां को दबोच भेजा जेल_
*मेडिकल रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म का खुलासा*
_पीड़िता के बयान और चिकित्सीय परीक्षण से पुष्ट हुआ अपराध_
*अभियोजन पक्ष ने रखा पुख्ता पक्ष*
_अधिवक्ता दीपक चौधरी ने प्रस्तुत किए ठोस साक्ष्य व तर्क_
*न्यायालय ने सुनाई सजा—20 वर्ष कारावास, ₹30,000 जुर्माना*
_विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट कुंदन किशोर सिंह ने सुनाया फैसला_
*न्याय और पुलिस की सख्त कार्रवाई से पीड़िता को मिला इंसाफ*
फैसला बना समाज में बाल अपराधों के खिलाफ चेतावनी का संदेश_












