

।आप सभी को धनतेरस दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं।
शनिवार, 18 अक्टूबर 2025-: प्रधानमंत्री ई बस के तहत नागपुर शहर में भी इलेक्ट्रिक बसें आगामी दिसंबर 2025 में चलनी शुरू हो जायेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल तीस इलेक्ट्रॉनिक बसें इस वर्ष दिसंबर तक उपलब्ध हो जायेंगी। जानकारी के अनुसार जेएम ऑटो कंपनी की ओर से तैयार होने वाली नौ मीटर लंबी हरे कलर वाली इलेक्ट्रिक बसों का डिजाइन एवं रंग भी तैयार कर लिया गया है। जानकारी अनुसार महानगरपालिका नागपुर को दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक तीस इलेक्ट्रिक बसें मिलने की आशा जताई जा रही है। इन इलेक्ट्रिक बसों में दिव्यांगजनों के लिए हाई लिफ्ट हेंड्रेमप , स्मार्ट टिकटिंग जीपीएस ट्रैकिंग तथा पैनिक बटन जैसी विशेष सुविधाएं भी दी जा रहीं हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर 2025 के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करकमलों के द्वारा ई बस सेवा का उद्घाटन किया जायेगा।
















