

आप सभी को धनतेरस दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐
शनिवार 18 अक्टूबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार वाशिम जिले के समृद्धि महामार्ग पर भयानक सड़क दुर्घटना होने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना वाशिम जिले के तहसील मालेगांव जौलका के बीच समृद्धि महामार्ग के कॉरीडोर नंबर 232 पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई से नागपुर की ओर जा रही एक इनोवा कार से यह हादसा हुआ जिसमे हादसे में मृत दोनो नागरिक म्यांमार के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफर के दौरान वाहन चालक को नींद आ जाने के कारण वाहन पर से चालक का नियंत्रण छूट गया और वाहन सड़क के किनारे लगे हुए लोहे के रेलिंग से जाकर टकरा गया। जानकारी अनुसार वाहन की रफ्तार तेज होने से टक्कर इतनी तेज रही कि वाहन रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे सड़क के नीचे जा गिरा। प्राप्त जानकारी के इस टक्कर मे इनोवा वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोगो की मौके पर सी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कार मे सवार दोनो मृतक म्यांमार के नागरिक थे, और दोनो ही मुंबई से पुरी जगन्नाथ धार्मिक यात्रा के लिए निकले हुए थे। इस यात्रा के वे निजी तौर पर एक इनोवा कार बुक कर यात्रा कर रहे थे। दुर्भाग्य से वाहन चालक को अचानक झपकी आ जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार मे सवार दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान के लिए उनके संबंधियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
















