
卐आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई शुभकामनाऐं 卐
रविवार 19 अक्टूबर 2025, नागपुर-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे-स्टेशन का नाम बदलकर अब छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इसके लिए 15 अक्टूबर को रेलवे-स्टेशन के नाम परिवर्तन से संबंधित गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया। औरंगाबाद रेलवे-स्टेशन का नाम परिवर्तन महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा औरंगाबाद शहर का नाम परिवर्तन करने के तीन वर्षो के पश्चात किया गया है। औरंगाबाद रेलवे-स्टेशन को अब से संभाजीनगर रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जायेगा।
















