
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

गाजीपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले के 11 उपनिरीक्षकों, 31 हेड कांस्टेबलों और 29 कांस्टेबलों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
तबादले की इस सूची में कई चौकी प्रभारियों और एसएसआई स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत—
एसआई जितेंद्र उपाध्याय को बड़सरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
आनंद गुप्ता को हंसराजपुर चौकी प्रभारी के रूप में यथावत रखा गया है।
अरविंद कुमार को करीमुद्दीनपुर से शाहनिंदा चौकी प्रभारी के रूप में स्थानांतरित किया गया।
जितेंद्र नारायण यादव को लाइन से जमानियां भेजा गया।
सूर्यकांत यादव को लाइन से सुहवल में तैनाती दी गई।
अखिलेश यादव को लाइन से करंडा,
कमलेश गुप्ता को लाइन से करीमुद्दीनपुर,
जुल्फिकार अली को लाइन से मरदह,
संतोष कुमार को लाइन से शादियाबाद,
शैलेंद्र पांडेय को लाइन से शादियाबाद के एसएसआई,
और दीपक कुमार को लाइन से भुड़कुड़ा के एसएसआई के रूप में नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा पुलिस अधीक्षक ने 31 हेड कांस्टेबलों और 29 कांस्टेबलों का भी स्थानांतरण किया है। यह आदेश जिले में पुलिसिंग की गुणवत्ता और जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तबादला प्रक्रिया जिला स्तर पर कानून व्यवस्था को संतुलित करने और क्षेत्रीय प्रभाव को कम करने के लिए की गई है। जल्द ही सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने नए कार्यक्षेत्रों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
📍 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज | गाजीपुर ब्यूरो
















