A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधार्मिकमनोरंजनस्थानीय समाचार

सगमा में भक्ति का तूफ़ान! लक्ष्मी पूजा पर शिशु मंदिर में जागरण की गूंज, भोजपुरी स्टार धनंजय लाल यादव लगाएंगे सुरों की आग

गढ़वा): सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिशु मंदिर के परिसर में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहने वाला है। श्री राधे राधे पूजा समिति सगमा के नेतृत्व में एक भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिशु मंदिर के परिसर में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहने वाला है। श्री राधे राधे पूजा समिति सगमा के नेतृत्व में एक भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया है। यह धार्मिक कार्यक्रम 20 अक्टूबर, दिन सोमवार को रात 8:00 बजे से सगमा शिशु मंदिर के प्रांगण में शुरू होगा।
समिति के अध्यक्ष विपुल यादव और चंद्रकांत कुमार यादव ने संयुक्त रूप से यह जानकारी देते हुए बताया कि लक्ष्मी पूजा शुभ के

अवसर पर क्षेत्र के जाने-माने भोजपुरी कलाकार धनंजय लाल यादव का शुभ आगमन होने जा रहा है। धनंजय लाल यादव अपनी प्रस्तुति से देवी जागरण में चार चांद लगाएंगे और श्रोताओं को भक्तिमय गीतों से सराबोर करेंगे।
वही कलाकार धनंजय लाल यादव ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए इस कार्यक्रम के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने सगमा और आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों से पुरजोर अपील की है कि वे इस देवी जागरण में भारी से भारी संख्या में पहुँचें और इस भक्तिपूर्ण आयोजन का भरपूर आनंद लें। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और यह देवी जागरण क्षेत्र में आस्था और सामाजिक सौहार्द का एक बड़ा केंद्र बनेगा

Back to top button
error: Content is protected !!