A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

कॉमेडियन, अभिनेता असरानी का निधन हो गया।

फिल्म शोले का उनका डायलॉग " हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं" लोगों को आज भी याद है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/समृद्धभारत ई पेपर- मंगलवार 21 अक्टूबर 2025-:
मशहूर कॉमेडियन एवं अभिनेता असरानी जी का निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार असरानी जी पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। कॉमेडियन असरानी जी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था। उनका जन्म 1970 में हुआ था। असरानी जी ने 1960 के दशक से फिल्म करियर की शुरुआत की थी। उन्होने करीब चार सौ भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया । सुप्रसिद्ध फिल्म शोले में उनके द्वारा बोला गया डायलॉग ” हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, जब हम नहीं सुधरे तो तुम क्या सुधरोगे” फिल्म दर्शकों को आज भी याद है फिल्म ” खट्टा मिठा, चुपके चुपके में उनके द्वारा किए गये अभिनय सदा याद रहेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सोमवार 20 अक्टूबर 2025 को असरानी का निधन जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल में हुआ। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को शाम के समय सांताक्रूज के शास्त्री नगर मुक्तिधाम में किया गया। उनकी पत्नि का नाम मंजू बंसल ईरानी है। असरानी ने अपने पत्नि के साथ भी कई फिल्मों में अभिनय किया। जया भादुड़ी अभिनीत फिल्म गुड्डी हिट रही इस फिल्म मे असरानी जी को खूब पसंद भी किया गया था। उनके द्वारा अभिनय किए फिल्म- कोशिश-1973, बावर्ची- 1972, चुपके चुपके- 1975, छोटी सी बात- 1975, शोले- 1975 भी उनकी यादगार फिल्मे रही हैं। फिल्मों के माध्यम से वे असरानी जी सदा भारतीयों के बने रहेंगे।
20251021 082312
।। ॐ शांति ।।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!