A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारी

धमतरी-बेलरगांव :- आमगांव में दीपावली महोत्सव समिति द्वारा त्रि-दिवसीय डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

दीपावली महोत्सव समिति द्वारा त्रि-दिवसीय डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन

नगरी/आमगांव, 22 अक्टूबर 2025। दीपावली दीप महोत्सव समिति, आमगांव के तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

समापन अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता ने कार्यक्रम की रौनक को और भी बढ़ा दिया। मंच से रंग-बिरंगी रोशनी और तालियों की गूंज ने दीपावली उत्सव को नई ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में ऐसे खेल आयोजनों से युवा वर्ग में ऊर्जा और आपसी सौहार्द का संचार होता है।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती कमितला ध्रुव, अख्तर खान, गोपेन राठौर, तुलेश कश्यप, रोशन कश्यप, वेद कुमार गंजीर, राखी राम साहू, आत्मा राम सोरी, चैतराम ध्रुव, बबलू साहू एवं हनी कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान ग्रामवासियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा से समरसता भवन निर्माण की मांग रखी, जिस पर उन्होंने शीघ्र ही आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!