A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धार्मिक

छग• में भी श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा छठ महापर्व

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, छत्तीसगढ, सोमवार 27/10/2025-;
卐 छफपूजा महापर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाऐं 卐
===================/============
देशभर में इस समय सूर्योपासना छठपूजा महापर्व मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ में छठ महापर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ के भिलाई दुर्ग रायपुर तथा बिलासपुर में छठ घाटों में आज सोमवार की शाम को छठ व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्ध्य देंगी, और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत भी शुरू हो जायेगा। व्रत का समापन मंगलवार 28 अक्टूबर को उदय होते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य देने के साथ संपन्न होगा छत्तीसगढ के सभी छठ घाटों को आकर्षक रूप सा सजाया गया है। बिलासपुर में छठपूजा महापर्व को लेकर अरपा नदी स्थित छठघाट को आकर्षक रूप से सजाया गया है आज सोमवार शाम को छठ व्रती अस्त होते सूर्य को अर्ध्य देंगे। छठघाट में भीड़ को ध्यान मे रखते हुए दोपहर दो बजे से शुक्रवार सुबह गयारह बजे तक छठघाट मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश की आवाजाही बंद रखी जायेगी। बिलासपुर के साथ ही रायपुर दुर्ग भिलाई राजनांदगांव मे छठघाटों में छठपूजा किया जा रहा है। कल रविवार को छठ व्रतियों ने खरना के साथ निर्जला व्रत भी रखा और शाम को छठी मैया के लिए प्रसाद तैयार किया । बिलासपुर के तोरवा छठघाट मे छठ का नजारा देखते ही बनता है। इसके अतिरिक्त मरीमाई मंदिर स्थित तालाब और कोनी के आसपास अरपा तट पर छठ व्रती पहुंचते हैं। छठघाट में सूर्यास्त से ठीक पहले और सूर्योदय के समय अर्ध्य देने का दृश्य बड़ा ही मनोरम होता है। छठ व्रती भक्तगण अपने घुटनों तक नदी के जल में खड़े होकर पांच बार परिक्रमा लगाते हैं और संध्या समय अर्ध्य देते हैं।आज सोमवार शाम को छठ व्रती घाट मे पहुंचकर अर्ध्य देंगे, अर्ध्य देने के बाद शाम को घाट से वापस अपने घरों को लौटकर घर के आंगन मे कोशी भरेंगे जिसमे कि मिट्टी के दीपक के चारों तरफ सात या नौ गन्ने सजाए जायेंगे और विधि विधान के साथ कोशी की पूजा करेंगे। फिर देर रात तक छठ व्रती कोशी के चारो तरफ बैठकर छठमाता और सूर्य आराधना मे मग्न रहेंगे। फिर रात्रि के तीसरे पहर में छठघाट मे कोशी का विसर्जन किया जायेगा। छठपूजा के अगले दिन सप्तमी की सुबह सूर्योदय के समय उगते हुए सूर्यदेव को अर्ध्य दिया जायेगा। इसके बाद गेहूॅ के आटें से बने हुए ठेकुआ और प्रसाद में अर्पित किए गए फलों का सेवन कर खठ व्रत का पारण करेंगे।बिलासपुर मे छठघाट मे मे हैने वाले भीड़ को ध्यान मे रखते हुए घाट मे प्रवेश के लिए और बाहर जाने के लिए अलग अलग द्वार बनाए गए है। यातायात पुलिस ने अगले दो दिनो तक छठघाट तथा उससे जुड़ने वाली सभी सड़कों र भारी वाहनों के यातायात को डायवर्ट किया है। 27 और 28 अक्टूबर को छठघाट मार्ग से गुजरने वाले सभी भारी वाहनों को – चिल्हाटी मोड़, मोपका तिराहा, बजरंग चौक, राजकिशोर नगर, दर्री घाट, महमंद चौक से प्रवेश नही मिलेगा। सरकंडा और मोपका के क्षेत्र से आने वालो के लिए पार्किंग व्यवस्था इस तरह है-: फॉरेस्ट एवेन्यू वीआईपी वाहन पार्किंग क्षमता -200 वाहन, फॉरेस्ट एवेन्यू दौराधारी व्रती- पार्किंग क्षमता 500 व्रती, फॉरेस्ट एवेन्यू दौराधारी व्रती पार्किंग क्षमता 600, खेल परिसर श्रद्धालु और दर्शनार्थी पार्किंग क्षमता 1,000। गुरुनानक चौक की ओर से आने वाले श्रद्धालुलुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था-: कंपोस्ट भवन दौराधारी व्रती क्षमता-100, कंपोस्ट भवन परिसर दौराधारी व्रती क्षमता-200 , कंपोस्ट भवन परिसर केवल बाइक क्षमता-400।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!