
*धनबाद।* छठ महापर्व के पावन अवसर पर समाजसेवी मोहनलाल नोनिया के टाटा सीजुआ 1 नंबर स्थित आवास पर आज श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने खरना प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर टाटा स्टील के अधिकारीगण, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
*समाजसेवी मोहनलाल नोनिया ने कहा —*
“सभी लोगों का एक साथ प्रसाद ग्रहण करना यही दर्शाता है कि समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता आज भी जीवित है। यही छठ मइया की सच्ची आराधना है।”
पूरा वातावरण भक्ति और सौहार्द से ओतप्रोत रहा, जहां सभी ने छठ मइया से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।







