A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आर टी ओ दफ्तर को लगा दिया ताला

फेसलेस आरटीओ सेवाओं का शुभारंभ किया

IMG 20251029 WA0006 1

IMG 20251029 WA0007

IMG 20251029 WA0008लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आर टी ओ दफ्तर को लगा दिया ताला!
लुधियाना से (पंकज कुमार शर्मा)
लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब वासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज प्रदेश में फेसलेस आरटीओ सेवाओं का शुभारंभ किया। इस पहल के साथ राज्य के आरटीओ कार्यालयों में जनता को होने वाली परेशानियों खत्म हो जाएंगी। सीएम मान ने प्रतीकात्मक रूप से आरटीओ कार्यालय पर ताला लगाकर इस नई डिजिटल व्यवस्था की शुरुआत की।
अपने संबोधन में भगवंत मान ने कहा कि अब लोगों को लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन जैसे कामों के लिए आरटीओ कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और लोगों को घर बैठे पारदर्शी सेवाएं देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि किसी भी आरटीओ कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। सरकार उनके अनुभव का उपयोग अन्य विभागों में करेगी। “पहले लोगों को परेशान करने के लिए रिबन काटे जाते थे, अब जनता की सुविधा के लिए हम ताले लगा रहे हैं।”
वहीं इस दौरान सीएम मान ने कहा कि, राज्य सरकार पहले ही 19 टोल प्लाजा बंद कर चुकी है, ताकि लोगों को बेवजह की लूट से राहत मिले। अब पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने जनता को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराते हुए आरटीओ दफ्तरों को बंद किया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में परिवहन विभाग ने 29 लाख से अधिक आवेदनों का निपटारा किया- जिनमें 19.6 लाख वाहन रजिस्ट्रेशन और 9.6 लाख ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े थे। इस बड़े पैमाने पर कामकाज को देखते हुए नागरिक-अनुकूल डिजिटल मॉडल की जरूरत महसूस की गई।
नई प्रणाली के तहत शुरू के 15 दिनों तक आरटीओ कार्यालयों में हेल्प डेस्क लगाई गई हैं, जो नागरिकों को दस्तावेज़ों और प्रक्रियाओं की जानकारी देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे विभाग अब अपनी मूल जिम्मेदारियों पर ज्यादा प्रभावी ढंग से काम कर सकेगा। पंजाब सरकार पारदर्शी और सुगम प्रशासन के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में ऐसे और भी डिजिटल सुधार लागू किए जाएंगे। इस अवसर पर परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!