A2Z सभी खबर सभी जिले की

आजमगढ़ शहर को जल्द मिलेगा जाम से राहत, बन रहा है 15 किलोमीटर लंबा रिंग रोड

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट – आजमगढ़
IMG 20251030 080829 1

आजमगढ़: शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर! उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अब ट्रैफिक जाम की समस्या जल्द ही बीते दिनों की बात बन जाएगी। जिले में करीब 15 किलोमीटर लंबा रिंग रोड बनाया जा रहा है, जो शहर के एक छोर से दूसरे छोर को जोड़ेगा। इस रिंग रोड के बन जाने से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा।

इस रिंग रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तहत कराया जा रहा है। परियोजना के लिए 94.59 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ज्वाइंट मैनेजमेंट सर्वे पूरा कर लिया गया है। शासन ने इस योजना को मई 2025 में मंजूरी दी थी, जिसके बाद कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

📍 रिंग रोड की शुरुआत और अंत

यह रिंग रोड वाराणसी–लुंबिनी नेशनल हाइवे (NH-233) पर सेमरहा रानी की सराय गांव के पास किलोमीटर संख्या 218 से शुरू होकर
बैठोली बाईपास होते हुए
प्रयागराज–दोहरीघाट–गोरखपुर मार्ग पर बम्हौर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (किमी 184) से जुड़ेगा।

पहले इस मार्ग को उकरौडा से जोड़ने की योजना थी, लेकिन संशोधित प्रस्ताव के तहत अब इसे बम्हौर से जोड़ा जाएगा।

🏘️ इन 23 गांवों से होकर गुजरेगा रिंग रोड

बिहरोजपुर, छीत्तमपुर, बैठोली, गौरडीहा आयमा, गौरड़िया खालसा, बलेनाडी, चकदुबे, शाहगढ़, दौलतपुर, सरदापुर चक, खैरपुर जगजीवन, मोलनापुर माफी, ऊंचागांव, तमोली, जीरकपुर, अबू सैदपुर, सरायसदी, बदरुद्दीनपुर, नीबी खुर्द, मोहब्बतपुर, महालिय और बम्हौर गांव इस परियोजना के दायरे में आएंगे।

🚗 मिलेगा ट्रैफिक जाम से निजात

रिंग रोड बनने के बाद लखनऊ, बसखारी, अतरौलिया की ओर से आने वाले वाहनों को बनारस, जौनपुर, प्रयागराज, मऊ और गाजीपुर जाने में आसानी होगी। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव और प्रदूषण दोनों कम होंगे।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट
रिपोर्टर: [जितेन्द्र सिंह कुशवाहा]

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!