
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, रविवार 01 नवंबर 2025
==================================
छत्तीसगढ प्रदेश के सभी माताओं बहनों भाईयों को “छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं।।
========================
वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश प्रदेश से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया “छत्तीसगढ”। और इसी के साथ छत्तीसगढ को एक नये राज्य के रूप में एक नई पहचान भी मिली। तब से प्रतिवर्ष 01 नवंबर को पूरे प्रदेश भर में हर्ष उल्लास उमंग के साथ छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। आज 01 नवंबर का यह दिन छत्तीसगढ प्रदेश वासियों के लिए आत्मसम्मान, स्वाभिमान, संस्कृति का प्रतीक भी है। छत्तीसगढ राज्य को “धान का कटोरा” कहा जाता है। छत्तीसगढ की उपजाऊ भूमि और यहां सरल ह्दय मेहनती किसान बंधु सदैव एक बड़ी मात्रा में धान का उत्पादन करते हैं। छत्तीसगढ प्रदेश हमेशा से अपनी परम्पराओं, लोककला, संस्कृति, यहां के सुमधुर संगीत, पारस्परिक नृत्य,देशभर में प्रसिद्ध रहें हैं। छत्तीसगढ प्रदेश के लोक नृत्य, राऊत नाचा, कर्मा नृत्य, सुवा, पंथी आदि छत्तीसगढ प्रदेश की समृद्धशाली लोक संस्कृति का प्रदर्शन करते हैं। छत्तीसगढ प्रदेश हमेशा से अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से भरापूरा प्रदेश रहा है। छत्तीसगढ प्रदेश के सुंदर कल कल करती नदियां, झरनें, जंगल झाड़ियां, पर्वत पहाड़ इस प्रदेश को और भी निखारते हैं। छत्तीसगढ प्रदेश का पारस्परिक बस्तर का दशहरा पर्व, रतनपुर महामाया, डोंगरगढ़ देवी बम्लेश्वरी, सिरपुर के ऐतिहासिक अवशेष, आदि धार्मिक स्थल भी छत्तीसगढ प्रदेश के सांस्कृतिक धरोहर रहे हैः। छत्तीसगढ ने अपनी स्थापना के साथ ही कई उतार चढ़ाव देखे हैं उसके बाद धीरे धीरे इस सुंदर मनोरम छत्तीसगढ प्रदेश ने एक एक कर कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा आदि के क्षेत्रों में विशेष उल्लेखनीय तरक्की भी की है। आज छत्तीसगढ प्रदेश देश का सबसे तेज गति से विकास को आगे बढ़ाते हुए राज्यों मे शामिल हो गया है। आज छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस पर इस पावन भूमि को यहां की माटी को यहां देव देवालयों को और इस धरती के सम्मान में अपने आपकी आहूति देने वाले श्रद्धेय पूर्वजों को शत शत नमन है। आज छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस पर हमें रह भी याद दिलाता है कि प्रदेशवासी अपनी संस्कृति मेहनत से हम अपने राज्य को एक सशक्त समृद्धशाली आत्मनिर्भर राज्य निर्माण करने में किसी से भी पीछे नहीं सकते। आज हमारा प्यारा प्रदेश छत्तीसगढ अपनी स्थापना का रजत जयंती मना रहा है। यह रजत जयंती वर्ष का केवल एक उत्सव आयोजन ही नही बल्कि हमारे पूर्वजों का त्याग बलिदान, सार्थक प्रगति न्याय सेवा प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस हमें न्याय समानता दायित्वों का मूल्यांकन करने का अवसर भी प्रदान करता है।
छत्तीसगढ प्रदेश के प्रत्येक कोने कोने में संस्कृति की खूसबू बसी है, छत्तीसगढ राज्य की माटी में जो अपनापन है वह कहीं और नहीं है, आईये छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर यह प्रण करें कि प्रदेश की संस्कृति और विकास को सदैव आगे बढ़ायेंगे। छत्तीसगढ प्रदेश की पावन माटी मे जन्म लेना पलना हमारा परम सौभाग्य है, । ” छत्तीसगढ प्र
राज्य स्थापना दिवस सर सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं। जय जोहार जय छत्तीसगढ। छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर हम अपने राज्य की यहां के निवासी माता बहन भाईयों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। जय छत्तीसगढ जय भारत जय हिंद। ।।
जय जय श्रीराम। हर हर महादेव। ।
















