
विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार
ममता चौहान संवाददाता हरिद्वार
कार्तिक मास की महिमा अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली है क्योंकि साल के महत्वपूर्ण त्योहार इसी महीने के अंतर्गत आते हैं । करवा चौथ, दिवाली , भैया दूज, गोवर्धन पूजा ,गोपाष्टमी , आंवला नवमी,देव उठनी एकादशी , बैकुंठ चतुर्दशी, कार्तिक पूर्णिमा अनेक महत्वपूर्ण त्योहार इसी महीने के अंतर्गत आते हैं। मिथिला एकता मंच ने गौ अष्टमी जिसमें गौ माता का पूजन किया जाता है क्योंकि इसी दिन से भगवान कृष्ण और ग्वाल बालों ने गाय चराना शुरू किया था। बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई ।भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी इस शुभ अवसर पर रखा गया तथा गौ माता का पूजन कर उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन हरी घास और धूप दीप पुष्प से पूजा अर्चना की गई । मिथला एकता मंच की तरफ से यह भी संदेश दिया गया कि गौ माता हमारे सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है क्योंकि उसी में 33 करोड़ देवी देवता विराजमान है इसलिए गौ माता का पूजन और सेवा सबसे महत्वपूर्ण है और उसकी पूजा अर्चना से जिसकी महिमा भी नहीं कहीं जा सकती।इस मौके पर मिथिला एकता मंच से मौजूद रहे सचिन चौधरी, योगेश चौधरी ,दीपक कुमार, भजन गायिका प्रिया पौडवाल, छोटा गौसेवक सौरभ चौधरी, गोपाल झा, सागर झा, सविता, मंजू चौहान ,सोनी मिश्रा ,अनुराग कृष्ण आदि।













