उत्तर प्रदेशA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे पशु बाजार मेले में आज भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत हुई

गोला गोकरननाथ में महापंचायत का आयोजन आज भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के द्वारा किया गया और कई मुद्दों पर प्रकाश डाला गया

IMG 20251101 144326

IMG 20251101 144334

IMG 20251101 150212

IMG 20251101 144324

IMG 20251101 142238
आज गोला गोकर्णनाथ के रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे पशु बाजार में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की एक किसान महापंचायत जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शाह की अध्यक्षता में हुई जिसमें माननीय श्री ऋषि मिश्रा जी प्रदेश प्रभारी उपस्थित हुए और उनकी गरिमामई उपस्थिति में भारतीय किसान यूनियन की जिला के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी व क्षेत्र के किसान बंधु उपस्थित रहे और किसानो की समस्याओं से संबंधित बहुत मुद्दों पर बातचीत हुई जिनमें मुख्य रूप से गन्ना के समर्थन मूल्य धान की खरीदारी और खाद की उपलब्धता इत्यादि कई मुद्दों पर प्रकाश डाला गया और यह बात सरकार तक पहुंचाने का वादा किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र शाह विवेक सक्सेना मनोज और अन्य बहुत साथी जो किसान परिवार से उपस्थित हुए और कई वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें
सभा का संचालन रामनिवास गुप्ता ने किया उक्त सभा मे निम्न पदाधिकारी व सदस्य और बहुत संख्या मे किसान उपस्थित रहे
ठाकुर योगेश प्रताप सिंह प्रदेश अध्यक्ष,ऋषि मिश्रा प्रदेश प्रभारी,एडवोकेट नरेश यादव प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,धर्मेंद्र यादव उर्फ बबलू यादव प्रदेश अध्यक्ष,राजेश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,शैलेंद्र कुमार शाह जिला अध्यक्ष,विवेक कुमार जिला सचिव विधि प्रकोष्ठ,मनोज कुमार जिला मंत्री,रमेश कुमार उपाध्यक्ष एवं विनोद कुमार सुनील कुमार जिला सचिव रमाकांत पंकज कुमार अनिल वर्मा सहयोगी साथी के रूप में उपस्थित रहे
Back to top button
error: Content is protected !!