A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त 251 किलो 80 ग्राम सहित ब्रेजा कार को किया जब्त

अवैध माकद पदार्थ डोडा पोस्त तस्करी के विरूद्ध पाली पुलिस की लगातार कार्यवाही

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस थाना रानी की कार्यवाही*

अवैध मादक प्रदार्थ डोडा पोस्त 251 किलो 80 ग्राम सहित ब्रेजा कार को किया जब्त

पाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन “प्रहार” के तहत लगातार की जायेगी कार्यवाही

पाली एसपी आदर्श सिधु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जिला पाली में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु ऑपरेशन -“प्रहार” के तहत चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निर्देशन एवं राजेश यादव वृताधिकारी वृत बाली के सुपरविजन में दिनांक 05.11.2025 को एक ब्रेजा कार नम्बर आरजे 45 सीई 3335 नाडोल से जवाली की तरफ से जा रही संदिग्ध कार का पुलिस जाप्ता थाना रानी व नाडोल द्वारा पीछा कर दस्तयाब करने का प्रयास किया गया तो संदिग्ध कार के चालक व सहचालक द्वारा कार को सरहद डुठारिया में रोड पर छोडकर बबुल की झाडियों में दौडकर फरार हो गये। संदिग्ध कार को चैक किया गया तो कार में अवैध मादक पदार्थ कुल 14 कटटों में डोडा पोस्त वजन कुल 251 किलो 80 ग्राम पाया जाने पर नियमानुसार मौके की कार्यवाही कर जब्त किया जाकर प्रकरण संख्या 244 दिनांक 05.11.2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सादडी को दिया गया। मुलजिमानो की तलाश जारी है।IMG 20251105 201444

Back to top button
error: Content is protected !!