
परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया औचक निरीक्षण।
पूर्वी टुंडी/धनबाद: जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह ने आज पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गढ़रघुनाथपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएं और खामियां सामने आईं।
निरीक्षण के समय पाया गया कि केंद्र में एचआईवी जांच किट उपलब्ध नहीं थी, जिससे आवश्यक जांच कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं, कई स्वास्थ्य कर्मी जिनका तबादला पहले ही हो चुका है, वे अब भी आदेशों की अवहेलना करते हुए कार्यरत पाए गए।
श्रीमती सिंह ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित थे, जिन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की।












