*श्याम नगर में छावनी विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया के कार्यालय के उद्घाटन पर प्रबुद्ध जनों का किया गया सम्मान
कानपुर।
कानपुर छावनी विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर के सिन्हा रोड़ स्थित कार्यालय के उद्घाटन पर पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया के द्वारा भव्य प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण छावनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 300 प्रबुद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल रहे, जिन्होंने अपने कर कमलों से उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय एवं जिला स्तर के अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष, कौशल किशोर दीक्षित, राधेश्याम पांडे, विजय सिंगर, दिनेश राय, राजेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बालचंद मिश्रा, पूर्व विधायक के.के. सचान, जिला पंचायत सदस्य दीपू सिंह, रीता शास्त्री, रमेश यादव, पूर्व संगठन मंत्री श्री राम कृपाल सिंह, समाजसेवी अंगद सिंह, युवा मोर्चा बुंदेलखंड के अध्यक्ष सुनील साहू, पूर्व अध्यक्ष युवा विकास दुबे, जिले के महामंत्री राम बहादुर यादव, मंत्री अर्जुन बेरिया, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक, सुमित तिवारी, ओम प्रकाश, शनि जायसवाल, विनीत सिन्हा, एल.बी. सिंह पटेल आदि रहें। कार्यक्रम का संचालन एल.बी. सिंह पटेल ने किया। मंच संचालन के दौरान उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह समाज के हर वर्ग को जोड़ने और जनसेवा की भावना को सशक्त करने का प्रतीक है।
महिला शक्ति जिसमें आशा पांडे, गुड़िया तोमर, पार्षद निषेध चौहान, नेहा शुक्ला एवं उमेश शुक्ला, वेद प्रकाश, अशोक पाल, राजू अपना सहित अनेक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान आचार्य त्रिलोक भाटिया, पीएम त्रिपाठी, लल्लन दुबे, वीरेंद्र मिश्रा त्रिलोक भाटिया जी प्रमोद मिश्रा जी विनोद शंकर दीक्षित, मिथिलेश दुबे मिथिलेश बाजपेई, सतीश शर्मा, चिंता सिंह चंदेल, भूपेंद्र त्रिपाठी, कैलाश शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।
अंत में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सम्मानित प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छावनी क्षेत्र का विकास और समाज के हर वर्ग का सम्मान उनका प्राथमिक लक्ष्य है।
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
15/07/2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न
15/07/2026
विशेष केंद्रीय सहायता योजना से पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ईको टूरिज्म, स्वरोजगार एवं आधारभूत विकास को मिलेगा नया आयाम -जिला पदाधिकारी
15/07/2026
बीपार्ड गया में लखपति दीदी निर्माण पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ l
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!