गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी
556वें प्रकाश पर्व पर बोले योगी आदित्यनाथ- जब देश विदेशी आक्रांताओं से कांप रहा था, तब गुरु नानक देव जी ने समाज को आध्यात्मिक शक्ति और एकता का संदेश दिया
गुरु नानक देव जी उच्च कोटि के आध्यात्मिक महापुरुष, 500 वर्ष पहले ही समाज के संगठन, समानता और सेवा का दिया संदेश: योगी
मुश्किल समय में भी उन्होंने मिल-बांटकर खाने, गरीबों की मदद करने और एकजुट समाज बनाने का संदेश दिया: मुख्यमंत्री
भारत संतों और महापुरुषों की उस परंपरा का देश है, जिसने संकट के समय भी राष्ट्र की आत्मा को जीवित रखा: सीएम
जब विदेशी आक्रांताओं के आगे कई राजा-रजवाड़े झुक गए, तब गुरु नानक देव जी ने बाबर को ‘जाबर’ यानी जल्लाद कहने का साहस दिखाया: मुख्यमंत्री
लखनऊ, 05 नवंबर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व पर राजधानी लखनऊ के डीएवी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने सिख गुरुओं के सम्मान में अपना शीश नवाया और दर्शन किए। समारोह में कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी भारत के एक उच्च कोटि के आध्यात्मिक महापुरुष थे, जिन्होंने 500 वर्ष पहले समाज के संगठन, समानता और सेवा का जो संदेश दिया, वही आज भारत की सामाजिक व्यवस्था की नींव है।
सीएम योगी ने कहा कि उस काल में जब देश बाबर जैसे विदेशी आक्रांताओं की बर्बरता झेल रहा था, जब मंदिर तोड़े जा रहे थे, आस्था पर प्रहार हो रहे थे, तब भी गुरु नानक देव जी बिना भय, बिना दबाव समाज को मार्गदर्शन दे रहे थे। उन्होंने मिल-बांटकर खाने, गरीबों की मदद करने और एकजुट समाज बनाने का संदेश दिया।
भारत के संतों ने संकट के समय भी राष्ट्र की आत्मा को जीवित रखा
मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी की आध्यात्मिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि भारत संतों और महापुरुषों की उस परंपरा का देश है, जिसने संकट के समय भी राष्ट्र की आत्मा को जीवित रखा। योगी ने कहा कि जब विदेशी आक्रांताओं के आगे कई राजा-रजवाड़े झुक गए, तब गुरु नानक देव जी ने बाबर को ‘जाबर’ यानी जल्लाद कहने का साहस दिखाया। यही भारत की संत परंपरा की शक्ति थी।
समाज में एकता और धर्म की मजबूती का आह्वान
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज में एकता और धर्म की मजबूती का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज जब कुछ क्षेत्रों में धर्मांतरण जैसी गतिविधियां दिखाई देती हैं, तो हमें सिख पंथ की मूल भावना — एकता, संगठन और सेवा — को और सशक्त करना होगा। योगी ने कहा कि अगर कहीं कोई कमी है, तो हमें उसे दूर करना होगा। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज ने जब खालसा पंथ की स्थापना की, तब उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ा। उसी भावना को हमें फिर से जीवंत करना होगा।
मजबूत रहेंगे तो हर कोई आस्था का सम्मान करेगा
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हम मजबूत रहेंगे, तो हर कोई हमारी आस्था का सम्मान करेगा। सिख गुरुओं और महापुरुषों का बलिदान हमारे लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई दी और कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हमारे जीवन और समाज को दिशा देती रहें।
दिवंगत युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह के घर पहुंचे डीएम और एसपी, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा
16/07/2026
महराजगंज: गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार, फरेंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
16/07/2026
महराजगंज: मिशन शक्ति के तहत ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
16/07/2026
महराजगंज: ‘प्रोजेक्ट पहचान’ से बच्चों की होगी समय पर पहचान और उपचार, डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
16/07/2026
कल 17 जुलाई को पश्चिमी यूपी को सीएम योगी की विकास सौगात
16/07/2026
नशे के खिलाफ मैदान में उतरी नीमच पुलिस, 1000 छात्रों सहित हजारों लोगों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
16/07/2026
डिस्चार्ज से पहले थम गई सांसें! जिला अस्पताल में महिला की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जिला अस्पताल में हंगामा
16/07/2026
सिकंदराराऊः रोडवेज बस चालको पर डयूटी के समय नशा करने पर लगानी होगी पाबंदी चालक की लापरवाही से खडे ट्रक मे घुसी बस, एक की मौत, डेढ दर्जन हुये घायल
16/07/2026
प्रमुख गतिविधियां ड्रोन सर्विलांसः एरिया-02, एरिया-03, एरिया-04, एरिया-06 तथा एमएनडी क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से व्यापक निगरानी की गई
16/07/2026
मेडल, सम्मान और उत्साह के साथ राज्य चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए तैराक* *-जिला तैराकी संघ ने चयनित खिलाड़ियों का किया सम्मानित, 16 से 18 जुलाई तक इंदौर में 54वीं स्टेट चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!