
दिनांक 06.11.2025 को गयाजी जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बाजार समिति, चंदौती एवं गया कॉलेज में स्थापित ईवीएम डिस्पैच सेंटर एवं ईवीएम रिसिविंग सेंटर का निरीक्षण किया गया।
………….इस निरीक्षण का उद्देश्य आगामी विधान सभा चुनाव के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था।
……….. दोनों केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, सीसीटीवी-निगरानी तथा भोजन वितरण काउंटर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
………. ईवीएम डिस्पैच के दिन वाहनों के ठहराव हेतु स्थल चिन्हित करने तथा ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिससे आवागमन में कोई बाधा न उत्पन्न हो।
………….सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वयपूर्वक कार्य करने तथा सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़



