A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आरक्षक देवेंद्र सुमन को असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित होने पर किया गया सम्मानित

IMG 20251110 WA0072

IMG 20251110 WA0071सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस विभाग में अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा-भावना के लिए पहचान बनाने वाले आरक्षक देवेंद्र कुमार सुमन, जो वर्तमान में यातायात थाना सागर में पदस्थ हैं, हाल ही में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक (राजनीतिशास्त्र) पद के लिए चयनित हुए हैं। यह उपलब्धि उनके दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम एवं निरंतर अध्ययन का परिणाम है।
इसी अनुक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, शशिंद्र चौहान द्वारा पुलिस कार्यालय में आरक्षक देवेंद्र सुमन का शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। डीआईजी ने इस उपलब्धि को सागर पुलिस का गौरव बढ़ाने वाला क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई प्रेषित की। डीआईजी ने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करना पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। यह सिद्ध करता है कि यदि मन में लगन हो, तो व्यस्त दिनचर्या भी सफलता के मार्ग मे बाधा नहीं बन सकती। इस अवसर पर डीआईजी कार्यालय सागर की स्टेनो श्रीमती सुषमा सिंह सहित कार्यालयीन स्टाफ भी उपस्थित रहा। सभी ने आरक्षक देवेंद्र सुमन को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और गर्व व्यक्त किया। आरक्षक देवेंद्र सुमन ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ कठिन परिस्थितियों और व्यस्त समय-सारणी के बावजूद अध्ययन जारी रखते हुए यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। उनकी यह उपलब्धि सागर पुलिस विभाग के साथ-साथ सभी युवा पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Back to top button
error: Content is protected !!