उत्तर प्रदेशबस्ती

गांजा तस्कर बेखौफ़, पुलिस बेअसर — कानून बना मज़ाक

पुलिस की चुप्पी और मिलीभगत ने तस्करों को दिया खुला मैदा

बस्ती उत्तर प्रदेश

।। बस्ती का दिव्यांग, महिलाएं और बच्चा-बच्चा बेचेगा अवैध नशा, हाथ में किताब और पेन की जगह, बच्चों से बिकवाई जा रहा अवैध नशा सामाग्री।।

।। साहब जिले में उड़ता धुआं और सफेद पाउडर पर भी निगाह डालिए।।

🔥 पाकड़डाड़,महसों, जिगना, मुंडेरवा,काशीराम आवास कोतवाली, लालगंज, कप्तानगंज, छावनी, मुंडेरवा, गायघाट, चिलमा बाजार, विक्रमजोत बना मादक पदार्थो के बिक्री का आशियाना ।।

गांजा, चरस जैसे मादक पदार्थ नशेड़ियों को हो जाते है मुहैय्या। पुलिस को कानों कान खबर नही या सुविधा शुल्क । गांजा बिक्री मे बस्ती ने तोड़ दिया रिकार्ड।युवा भले हो बर्बाद किसी को क्या फ़िक़्।

🔥 बस्ती में अवैध नशा व्यापारी का बोलबाला, पुलिस बनी मूक दर्शक। बस्ती जिले के छावनी, हर्रैया थाना क्षेत्रों में नशे का साम्राज्य बेकाबू।

गांजा तस्कर बेखौफ़, पुलिस बेअसर — कानून बना मज़ाक। छावनी थाना क्षेत्र में चल रहा है गांजा का बड़ा नेटवर्क।

🔥 हर्रैया का दीपक कई जिलों — गोंडा, अयोध्या, संतकबीरनगर तक फैला चुका है सप्लाई चेन। इसके खिलाफ दर्ज हैं कई मुकदमे, फिर भी धंधा जोरों पर जारी।

“अजीत मिश्रा (खोजी)”

हर गली में नशे की गंध, युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर। हजारों परिवार हो रहे बर्बाद। थानाध्यक्षों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल। जनता पूछ रही है — “जब सबकुछ सामने है, तो कार्रवाई क्यों नहीं?”

पुलिस की चुप्पी और मिलीभगत ने तस्करों को दिया खुला मैदान।

बस्ती में अवैध नशा का कारोबार जोरों पर है, और पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण यह और भी बढ़ रहा है। गांजा, चरस जैसे मादक पदार्थ नशेड़ियों को आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। दिव्यांग, महिलाएं और बच्चे भी इस अवैध नशा के कारोबार में शामिल हैं।

पाकड़डाड़, महसों, जिगना, मुंडेरवा, काशीराम आवास, लालगंज, कप्तानगंज, छावनी, मुंडेरवा, गायघाट, चिलमा बाजार जैसे क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बिक्री जोरों पर है। पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

हर्रैया का दीपक कई जिलों में गांजा की सप्लाई कर रहा है, और इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन फिर भी यह धंधा जोरों पर जारी है। युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है, और हजारों परिवार बर्बाद हो रहे हैं।

क्या आपको लगता है कि बस्ती में अवैध नशा के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन कोई सख्त कदम उठाएगा?

Back to top button
error: Content is protected !!