A2Z सभी खबर सभी जिले की

वृद्धावस्था पेंशन में बड़ा बदलाव: बुजुर्गों को अब नहीं लगाने होंगे चक्कर, कैबिनेट ने 20 प्रस्तावों को दी मंजूरी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
IMG 20251115 095616

लखनऊ/राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट बैठक में 20 अहम प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जीत की बधाई दी गई और दिल्ली आतंकी हमले की निंदा की गई। सबसे बड़ा निर्णय वृद्धावस्था पेंशन को सरल और सुगम बनाने को लेकर रहा।

📰 प्रमुख निर्णय: बुजुर्गों को पेंशन के लिए अब नहीं करना पड़ेगा भटकना

समाज कल्याण विभाग बुजुर्गों को काल सेंटर से फोन कर सहमति लेगा

CSC कर्मी उनके घर या गांव जाकर ऑनलाइन आवेदन भरेंगे

फैमिली आईडी से स्वतः ऑनलाइन सत्यापन

स्वीकृति के बाद सीधे बैंक खाते में पेंशन

पायलट प्रोजेक्ट हरदोई, गोरखपुर, गाजियाबाद, कन्नौज, ललितपुर में शुरू

प्रदेश के 67.50 लाख बुजुर्गों को हर महीने 1000 रुपये पेंशन मिल रही है।

अन्य मुख्य प्रस्ताव जिन पर लगी कैबिनेट की मुहर

1️⃣ इलाहाबाद हाईकोर्ट में पदोन्नति प्रस्ताव पास

156 अपर निजी सचिव पद ग्रेड-1 में उच्चीकृत

निजी सचिव वर्ग के 446 पदों में विभाजन

2️⃣ ग्रेटर नोएडा–बलिया आठ लेन एक्सप्रेसवे का कार्य यूपीडा को सौंपा

3️⃣ ENA (Extra Neutral Alcohol) पर विशेष परमिट शुल्क लागू

4️⃣ PWD अभियंता सेवा नियमावली 1990 में संशोधन मंजूर

जेपी ग्रुप से बड़ा अनुबंध रद्द

23 मार्च 2008 को बसपा सरकार में यूपीडा और जेपी गंगा इंफ्रास्ट्रक्चर के बीच हुए अनुबंध को रद्द

सरकार 3.26 करोड़ रुपये कंपनी को लौटाएगी

भूमि अधिग्रहण में बची हुई राशि

5️⃣ 7 मीटर चौड़ी सड़क पर भी बन सकेंगे प्लेज पार्क

पहले 12 मीटर चौड़ाई अनिवार्य थी।

6️⃣ न्यायिक अधिकारियों को सस्ती दर पर कार लोन सुविधा

7️⃣ किरायेदारी करारनामे (2 लाख तक) पर 500 रुपये की स्टांप फीस

8️⃣ शाहजहांपुर में निजी विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी

9️⃣ लेखपालों के 2% पदों पर योग्य कर्मचारियों को प्रोन्नति

🔟 अगेती गन्ना किस्म का SAP 400 रुपये तय

1️⃣1️⃣ दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम पूरे प्रदेश में लागू

पहले यह नगरीय सीमा तक सीमित था।
अब 20+ कर्मचारियों वाले प्रदेश के सभी संस्थान आएंगे दायरे में।

1️⃣2️⃣ वित्त विभाग को 14 नए वाहन खरीदने की मंजूरी

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!