A2Z सभी खबर सभी जिले की

किए गए वृक्षारोपण को सत प्रतिशत धरातल पर विकसित हेतु हुयी गुरसराय में भव्य कार्यशाला

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश के निर्देश के तहत 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025 26 के तहत वृहद स्तर पर गुणवत्तापूर्ण वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पौध उगान कार्यों का ग्राम प्रधानों एवम ग्राम विकास अधिकारियो, खंड विकास स्तरीय अधिकारियो को तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया गया।इसी क्रम मे 20 नवंबर को ग्राम विकास विभाग के ग्राम प्रधान, सचिव तथा अन्य अधिकारियो की बन विभाग के साथ संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गयी।कार्यशाला के दौरान पौधशाला मे उच्च गुणवत्ता के पौधे उगान, समय से अग्रिम मृदा कार्य, प्रजातियों का चयन, पौधे रोपण, कृषि वानकी, कार्य को अपनाने तथा कार्बन क्रेडिट के लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Screenshot 20251120 230023 Facebook

इस अवसर पर खंड विकाश सरकारी सौरभ सिंह,सहायक विकास सरकारी, संबंधित ग्रामों के प्रधान,ग्राम विकास अधिकारी एवं खंड स्तरीय अधिकारी, वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी गुरसराय, देवेंद्र सिंह डिप्टी रैजर,नरेश कुमार डिप्टी रेंजर रामदास, भागीरथ, कैलाश नारायण शुक्ला, वनरक्षक सीमा देवी, वनरक्षक विजय चरण सिंह, बीट प्रभारी धर्मेंद्र एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!