
जिला संवाददाता:हेमन्त नागझिरिया
अंजड:- सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत नगर की साकेत इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में अंजड भाजपा मंडल की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि इस दौरान सांसद श्री पटेल व अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें उत्साह, अनुशासन तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतिस्पर्धात्मक भावना विशेष रूप से देखने योग्य रही। सांसद श्री पटेल ने भी खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और रस्सा कस्सी में हिस्सा लेकर उपस्थित खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया व प्रतियोगिता में कई बालक बालिकाओं ने खेल के माध्यम से अपना हुनर दिखाया।
अतिथियो ने माँ सरस्वती का पूजन अर्चन कर सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया व सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व अतिथियो ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर उपस्थित सभी खिलाडियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया।
*आगामी 2035 विश्व कप में भारत सिरमौर रहे पीएम का संकल्प:- सांसद गजेंद्र सिंह पटेल*
इस अवसर पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश मे सांसद खेल स्पर्धा आयोजित कर प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढाने तथा उनके हुनर को तराशने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। खेल मैदान में बच्चो का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखे व जीते।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है कि आने वाले 2035 में विश्व कप में भारत के खिलाड़ी सब प्रकार के मेडल जीते इसलिए सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से गाँव, नगर व शहर की प्रतिभाएं मैदान पर आए व आगे चलकर भारत देश के लिए खेले।
तथा उन्होंने बताया कि मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी व टीमें जनपद स्तर पर खेलेगी रविवार को इसी खेल मैदान पर जनपद स्तर पर स्पर्धाओं का आयोजन होगा उसके बाद आगामी दिसम्बर माह में जिला स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
*इन्होंने भी किया सम्बोधित:-*
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, समाजसेवी विट्ठल मामा पाटीदार, नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती व सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा प्रभारी प्रकाश चौहान ने भी सम्बोधित करते हुए सभी बालक बालिकाओं से खेल को अपने जीवन में उतार कर दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आवाहन किया व सभी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन राजा सिंह मण्डलोई व आभार बंटी बंसल ने व्यक्त किया।
इन स्कूलों ने लिया हिस्सा:-
सांसद खेल स्पर्धा में अंजड की पीएमश्री कन्या स्कूल, सांदीपनि बालक स्कूल, साकेत इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न एकेडमी स्कूल, पयोनियर पब्लिक स्कूल, अंजड पब्लिक स्कूल व शाउमावि छोटा बड़दा की स्कूलों के सैकड़ो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
यह रहे मंचासीन:-
इस दौरान भारत यादव, बंटी बंसल, कैलाश हाटड़िया, जयदेव पाटीदार, अरुण परमार, सुखदेव यादव, विनोद शर्मा, रामु खंडेलवाल आदि मंचासीन रहे।
इस अवसर पर सुनील मामा पाटीदार, राजा चौहान, भगत सिंह सोलंकी, भारत यादव, लोकेंद्र तोमर, नरेंद्र मण्डलोई, अश्विन चौहान, गोमा महाराज, अभय जैन, रितेश राठौड़ के अलावा पीटीआई द्वय राकेश पाटीदार, दामोदर मुकाती, भगवान चौहान, महेश राठौड़ व सभी सहयोगी पिटाई, स्कूल स्टॉफ व गणमान्यजन मोजूद रहे।

