
*कतरास* – गरीब,व शोषित वर्गों के मसीहा शहिद शक्ति नाथ महतो के 48 वे शहादत दिवस को लेकर तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक स्थित शक्ति नाथ महतो के आदमकद प्रतिमा के समीप मंगलवार को शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के सदस्यों की एक बैठक हुई इस दौरान स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शक्ति चौक पर शहीद के आदमकद प्रतिमा को भव्य रूप दिया जाएगा सर्वधर्म प्रार्थना के साथ नए मूर्ति का अनावरण किया जाएगा, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा फिर समिति द्वारा उनके बीच पाठ्य पुस्तक का वितरण किया जाएगा
मौके पर शिव प्रसाद महतो, दयानंद महतो,प्रफुल मंडल,
खूबलाल महतो,घलटू त्रिगुनायत लोकनाथ महतो,प्रेम चंद महतो,नरेश महतो,बैजनाथ महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे ।




