

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने रजाखेड़ी स्थित विधायक कार्यालय में एसआईआर (मतदाता सूची शुद्धिकरण) अभियान को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की। विधायक ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को स्वच्छ, शुद्ध और विश्वसनीय बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है ताकि कोई भी वास्तविक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।विधायक ने बूथ स्तर पर पहुंचकर जन-जन को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान अभियान की समीक्षा की गई जिसमें 28 नवंबर, प्रातः 8:00 बजे की स्थिति में नरयावली विधानसभा की प्रगति 76 प्रतिशत से ऊपर पाई गई। उन्होंने इस कार्य को गति देने का अनुरोध किया।विधायक लारिया ने जोर देकर कहा कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे इस प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और संकल्प के साथ सफल बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से मतदाता सूची का शुद्धिकरण अभियान निश्चित रूप से सफल होगा, जिससे लोकतंत्र की जड़े और अधिक मजबूत होगी उन्होंने बताया कि यह अभियान 4 दिसंबर तक चलेगा और इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करना है। विधायक लारिया ने पदाधिकारी से एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और मतदाताओं की पूरी मदद करने को कहा। उन्होंने निर्देशित किया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथ स्तर पर पहुंचकर यह सुनिश्चित करें कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सही तरीके से जुड़े हैं। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और विवाह के बाद परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों के नाम सूची में जुड़ जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक व पात्र मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही बाहरी मतदाताओं को लेकर सतर्क रहने और यदि ऐसी मतदाता पाए जाते हैं जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं तो उन पर आपत्ति दर्ज करने को कहा,इस अवसर पर प्रभुदयाल पटेल, चैन सिंह ठाकुर,श्याम सुंदर मिश्रा,बंटी राठौर,नपा अध्यक्ष मिहीलाल,मंडल अध्यक्ष-सौरभ केसरवानी,अंकित तिवारी, अशोक सिंह,सोहन लोधी,पार्षद नरेंद्र ठाकुर,जितेंद्र अहिरवार, हरलाल साहू,बलराम साहू,नारद यादव, राघवेंद्र राजपूत,शशांक पांडे,आलोक केसरवानी,रामजी राजपूत,गोल्डी जैन सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।






