
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
शुक्रवार 05 दिसंबर 2025-: ==================> नागपुर का गोवारी उड़ान पुल जीरी माइल चौक की ओर बना हाइट बैरियर 03 दिसंबर 2025 की बीती रात में सीमेंट से भरे हुए एक ट्रक के टकराने के चलते टूट गया। मालूम हो कि इस उड़ान पुल पर बीते सोलह महिने के अंदर यह तीसरी घटना है। ज्ञात हो कि बुधवार की रात घटी इस घटना के बाद गुरुवार की सुबह तक हाइट बैरियर इसी प्रकार टूटा फूटा हुआ पड़ा रहा। यहां पर बैरिकेडिंग करके पुल से जीरो माइल से रहाटे कॉलोनी चौक की ओर आवागमन को बंद रखा गया। बाद में इसको काटकर अलग किया गया। मालूम हो कि साल 2001 में शहीद गोवारी उड़ान पुल लोकनिर्माण विभाग, वर्ल्ड बैंक डिविजन द्वारा निर्माण करवाया गया था। जानकारी के अनुसार यह पुल पचास साल तक की मजबूती के साथ तैयार किया गया था। परंतु अभी महज पच्चीस साल बीते होंगे कि इसमें से भारी वाहनों को चलाने से परहेज किया जा रहा है। और इसी कारण से हाइट बैरियर लगाए जाने की जरूरत भी पड़ती रहती है। और यह भी बार बार टूट जाता है। लगभग आठ सौ मीटर लंबाई वाले इस उड़ान पुल के नीचे तीन सिग्नल भी है। ऐसी चर्चा रहती है कि सिग्नल में रूकने से बचने के चक्कर मे भारी वाहन पुल से सीधे गुजरने की चेष्टा करते हैं। लेकिन यहां पर यह विचार करने की बात है कि वाहन चालकों को हाइट बैरियर नजर क्यों नहीं आता है।








