A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज – उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई समीक्षात्मक बैठक

IMG 20251203 WA0285

आरओ चैंबर, नामांकन स्थल, मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधाएं, कोषांग के गठन, मतदाता सूची समेत अन्य विषयों पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

धनबाद.आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में जिला तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में धनबाद नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों तथा नगर परिषद चिरकुंडा के 21 वार्डों में चुनावी तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में सभी 12 आरओ के चैंबर सह नामांकन स्थल चिन्हित करने, कोषांग गठन, मतदान केंद्रों की सूची, मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधाएं, मतदाता सूची, बज्रगृह, ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर, संवेदनशील बूथों का सत्यापन तथा मतगणना केंद्रों की तैयारी जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को अपने स्तर से दिए हुए कार्य का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन हेतु आरओ चैंबर हेतु स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही नामांकन पर्ची के खरीदारी हेतु काउंटर निर्माण हेतु स्थल चयन के निर्देश दिए। साथ हीं जल्द से जल्द सभी कोषांग के गठन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने सभी आरओ को अपने अपने बूथ का भौतिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा की राज्य सरकार द्वारा लगातार निर्देश दिया जा रहा है कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू करनी हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड/अंचल स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!