A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

अवैध रूप से भंडारित धान को भौतिक सत्यापन करने के संबंध में कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देश

क्रषी फार्मों के जांच कर कुल 846 किवींटल धान की गई जप्त

PhotoCollage 2कटनी

संयुक्‍त जांच दल के निरीक्षण के दौरान जय हनुमान राइस मिल में 608 क्विंटल धान भंडारित पाई गई। इसमें से 570 क्विंटल धान मंडी स्टॉक में दर्ज थी, जिसका मंडी शुल्क चुकाया जा चुका था। मौके पर पाई गई पूरी 608 क्विंटल धान जब्त कर संचालक संतोष जायसवाल को ही सुपुर्द कर दी गई है। इसी प्रकार प्रियांशु कृषि केंद्र की भी जांच की गई। इस दौरान मौके पर 238 क्विंटल धान पाई गई। यह पूरी धान भी जब्त कर संचालक श्री राकेश जायसवाल को सुपुर्द कर दी गई है।इसके पूर्व गुरूवार को संयुक्‍त जांच दल द्वारा कृषि उपज मंडी कटनी स्थित राधा ट्रेडिंग कंपनी की जांच की गई। जांच के दौरान 260 क्विंटल धान भंडारित पाई गई। फर्म के द्वारा धान की ट्रेडिंग का कार्य किया जाता है।

इसके अलावा माधवनगर स्थित नटराज फूड प्रोडक्‍ट व नटराज फूड प्रोडक्‍ट यूनिट 2 तथा लमतरा स्थित श्रीनिवासन राईस मिल का निरीक्षण किया गया। तीनों फर्मों में लगभग 21000 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि राईस मिलर्स द्वारा धान क्रय कर इसे चावल में परिवर्तित कर ट्रेडिंग की जाती है। मिलर्स को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के धान की निकासी नहीं करने की हिदायत दी गई।जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्‍ला, नायब तहसीलदार हर्षवर्धन रामटेके व मंडी सचिव के के नरगावे शामिल रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे

Back to top button
error: Content is protected !!