।। नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करके अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।।
।। चोरी गई 08 अदद पीली/सफेद धातु जेवर, 01 अदद मोबाईल,9500 रुपया नगद, के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल।।
बस्ती, उत्तर प्रदेश 21 दिसंबर 2025।
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को मय बरामद माल के साथ थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा चोर किया गया गिरफ्तार।।
बस्ती ।। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.12.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 234/2025 धारा 331(4),305(A) BNS से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त में चोरी गई 08 अदद पीली/सफेद धातु जेवर, 01 अदद मोबाईल,9500 रुपया नगद, के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किया गया ।
आपको बताते चलें कि दिनांक- 20.12.2025 को वादिनी मुकदमा सुनीता पत्नी भरथराम निवासी महुलानी बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर पर पंजीकृत कराये गये 234/2025 धारा 331(4),305(A) BNS बनाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा, वादिनी के घर का दरवाजा तोङकर घर मे रखे हुए 08 अदद पीली/सफेद धातु जेवर, 01 अदद मोबाईल, 9500 रुपया नगद चोरी कर ले जाने के बावत पंजीकृत कराया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आज दिनांक 21.21.2025 को समय 03.45 बजे रखिया मोड़ से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी गये 08 अदद पीली/सफेद धातु जेवर, 01 अदद मोबाईल,9500 रुपया नगद व 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया तथा गिरफ्तार किये गये काफी गहनता से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा ग्राम महुलानी बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती से 08 अदद पीली/सफेद धातु जेवर, 01 अदद मोबाईल,9500 रुपया नगद, बरामद किया जा चुका है । बरामदगी के आधार पर धारा 317 (2) BNS की बढोत्तरी की गई । अभियुक्त को गिरफ्तार करके अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. प्रवीण पुत्र रामसुगन यादव ग्राम गड़हा ओझा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र लगभग 20 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1- 02 अदद अंगुठी पीली धातु,
2-06 अदद बिछिया सफेद धातु की
3-01 अदद पायल सफेद धातु का
4-01 अदद पाजेब सफेद धातु का
5-01 अदद मोबाईल
6-02 अदद टीवीएस की चाबी
7-02 अदद गोदरेज अलमारी की चाबी
8- एक अदद मोटरसाईकिल
9-01 अदद सरिया का टुकडा
10-01 अदद पिलाश
11- 9500 रुपया नगद
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. उ0नि0 श्री राम आशीष प्रसाद थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती। 2. उ0नि0 दुर्गेश यादव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती। 3. हे0का0 प्रदीप सिह, का0 श्यामजीत यादव, का0 काशी कुमार थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।















