A2Z सभी खबर सभी जिले की

कागजीपुर इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, एथलेटिक्स व टीम खेलों में युवाओं ने दिखाया दमखम

लंबी कूद में अनुपम, ऊंची कूद में बलवंत अव्वल

संवाददाता: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर
IMG 20251019 120048
कासिमाबाद। तहसील क्षेत्र के कागजीपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेरा युवा भारत, गाजीपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ में कुमकुम राजभर ने प्रथम, रितिका राजभर ने द्वितीय तथा शिवांगी बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त कर दर्शकों की सराहना बटोरी। लंबी कूद प्रतियोगिता में अनुपम मौर्य ने प्रथम और जसवंत राजभर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं ऊंची कूद में बलवंत राजभर ने प्रथम तथा आकाश कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टीम खेलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में युवा मंडल चवरा की टीम विजेता बनी, जबकि कबड्डी में युवा मंडल कागजीपुरा की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में सरोज राय, बबलु राजभर, धर्मेंद्र कुमार राजभर, अभिषेक सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!