A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

आज दिनांक 29/12/2025 कतरास में जर्जर सड़क व अन्य मांगों को लेकर ट्रांसपोर्टिंग ठप, दो घंटे धरना

#कतरास : कतरास क्षेत्र में एकेडब्ल्यूएमसी के टीसीसी चेक पोस्ट के समीप जर्जर सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पानी छिड़काव सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों और स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने घंटों ट्रांसपोर्टिंग ठप कर धरना दिया।
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह के नेतृत्व में यूनियन के सदस्य सिजुआ मोड़ से नारेबाजी करते हुए टीसीसी चेक पोस्ट पहुंचे और वहां ट्रांसपोर्टिंग रोककर धरने पर बैठ गए।
धरना को संबोधित करते हुए सन्नी सिंह ने कहा कि टीसीसी चेक पोस्ट से सिजुआ साइडिंग तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ओवरलोड डंपरों के परिचालन के कारण सड़क पर धूलकण उड़ते रहते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह नुकीले पत्थर बाहर निकल आए हैं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हाल ही में एक छात्रा की गिरकर घायल होने के बाद मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद ट्रांसपोर्ट रूट पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई बार राहगीर भारी वाहनों की चपेट में आ जाते हैं।
करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रशासक उमंग ठक्कर द्वारा समस्याओं के समाधान का मौखिक आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया।
धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह के साथ प्रकाश सिंह, मो. अमजद हुसैन, उदय सिंह, सुधीर सिंह, डब्लू खान, आशिष अमर, रजनीश, टिंकू दास, गंगा कुमार, रमेश बाउरी, महेंद्र भुईयां, मन्नू नोनिया, अविनाश रजवार, अंगद कुमार, दीपक कुमार, विशाल कुमार, अनिल भुईयां, उमा बाउरी तुरी, विक्की मोदक, प्रिंस सिंह, प्रिंस चौहान, शदाब खान, बौना मुंइया, अमन चौहान, सोनू कुमार, सुजीत चौहान, निक्की कुमार, गोलू कुमार, राज कुमार, राजीव पासवान, मुन्ना कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!