
*ईएसओ इंडिया को मिला सशक्त नेतृत्व, संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा* ।

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल समृद्ध भारत अखबार
ईएसओ इंडिया अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष पटेल ने संगठनात्मक मर्यादा का पालन करते हुए नवनियुक्त थाना प्रभारी श्री प्रवीण मींज को सौजन्य स्वरूप श्रीफल भेंट कर पदभार ग्रहण करवाया।इस अवसर पर संगठन की विचारधारा, उद्देश्य और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष पटेल ने कहा कि ईएसओ इंडिया का मुख्य लक्ष्य इंजीनियरिंग छात्रों के हितों की रक्षा करते हुए उन्हें संगठित, और सशक्त बनाना है।कार्यक्रम के दौरान ईएसओ इंडिया अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के विस्तार, मजबूती एवं छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने एवं अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर बल दिया गया।नवनियुक्त थाना प्रभारी श्री प्रवीण मींज ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।यह कार्यक्रम संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और मजबूती का प्रतीक बना।









