A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर ने नवसृजित पंचायत समिति पीलवा के भवन निर्माण के लिए किया भूमि आवंटन

ग्राम पीलवा में 2.43 हैक्टेयर भूमि आवंटन के आदेश जारी, भूमि का पट्टा भी किया जारी

FB IMG 1759513817088

डीडवाना-कुचामन,    जिला कलक्टर डॉ.महेंद्र खड़गावत के निर्देशन में जिले के विस्तार के साथ साथ जिले में आवश्यक सुविधाओं लिए भूमि आवंटन कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ।इसी क्रम में जिला कलक्टर ने सोमवार को उपखंड परबतसर के ग्राम पीलवा में नवसृजित पंचायत समिति पीलवा के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन के आदेश जारी किये है।

 अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि जिले में आमजन से जुड़ी सुविधाओं के विकास को गति देने के लिए जिला कलक्टर के निर्देश पर पीलवा में नवसृजित पंचायत समिति पीलवा के भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति पीलवा के भवन निर्माण के लिए तहसील परबतसर के ग्राम पीलवा में 2.43 हैक्टेयर भूमि का आवंटन जिला कलक्टर द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को किया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही जिला कलक्टर ने त्वरित कार्यवाही कर पंचायत समिति के लिए आवंटित भूमि का पट्टा भी जारी किया गया है।

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ खड़गावत के निर्देश पर जिले में राजकीय विभागों को कार्यालयों के लिए,विद्यालयों व खेल मैदान के साथ ही जिले में जन सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भूमि आवंटन का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!