

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अपडेट/मैगलगंज खीरी
मैगलगंज थाना क्षेत्र में नकाब लगाकर चोरी की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लिधियाई मोड़ के पास तुलाराम विश्वकर्मा के घर अज्ञात चोरों ने पीछे की ओर से नकाब लगाकर घर में रखा सामान चोरी कर लिया।
बताया जाता है कि तुलाराम विश्वकर्मा अपनी पत्नी व बेटों के साथ हरिद्वार में काम करता है, जबकि घर पर उनकी वृद्ध माता व एक विकलांग बेटा ही रहते हैं। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
[yop_poll id="10"]












