
दिनांक 08.01.2026
*जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा प्रहार।*
*सी आई ए नरवाना की टीम द्वारा PIT NDPS ACT के तहत चमेला कॉलोनी नरवाना की महिला नशा तस्कर काबू*
*एक साल के लिए जिला जेल जींद में करवाया नजरबंद ।*
पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह के कुशल मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा के नेतृव में कार्य करते हुए नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए जींद पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार करके PIT NDPS ACT के तहत एक साल के लिए नजरबंदी पर बंद जिला जेल जींद करवाया है ।
पकडी गई महिला नशा तस्कर की पहचान शर्मिला वासी चमेला कॉलोनी नरवाना के तौर पर हुई है।
थाना शहर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक आत्माराम ने जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला जींद की PIT NDPS CELL की टीम ने महिला नशा तस्कर शर्मिला के क्राइम रिकॉर्ड की पड़ताल की जिस के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के 5 अभियोग दर्ज है की फाइल तैयार करके माननीय गृह सचिव हरियाणा सरकार को भेजी गई थी । जिस पर माननीय गृह सचिव हरियाणा सरकार से नजरबंदी के आदेश प्राप्त होने पर इंचार्ज सी आई ए नरवाना सुखदेव सिंह के नेतृव में गठित टीम ने महिला नशा तस्कर शर्मीला को चमेला कॉलोनी नरवाना से काबू करके PIT NDPS CELL के हवाले किया जाकर नियमानुसार स्वतंत्र गवाहों की हाजरी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने उपरांत एक साल के लिए जिला जेल जींद में नजरबंद करवाया गया है !





