
10 जनवरी को एआई आधारित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का होगा शुभारंभ, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा होंगे मुख्य अतिथि, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डा. भोला होंगे गेस्ट ऑफ हॉनर। इस मौके पर हरियाणा कौशल के प्रमाण पत्र भी किए जाएंगे वितरित। अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल लिटरेसी का दिया जाएगा प्रशिक्षण।
जींद : महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन द्वारा हरियाणा नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से एआई आधारित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का उदघाटन 10 जनवरी को 2102 अर्बन स्टेट में किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे जबकि भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश भोला, मेडिकल ऑफिसर डा. मनजीत, भाजपा भूजल प्रकोष्ठ के सह-प्रमुख मुकेश शर्मा इत्यादि विशिष्ठ अतिथि होंगे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला द्वारा किया जा रहा है। समारोह में कंप्यूटर लैब के उदघाटन के साथ साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
राजकुमार भोला ने बताया कि इस लैब में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल लिटरेसी एवं आधुनिक कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम नई शिक्षा नीति के अनुरूप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों से हरियाणा कौशल रोजगार निगम की भर्तियों में अतिरिक्त अंक का लाभ मिलेगा। भोला ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हैं बल्कि आत्मनिर्भर हरियाणा और डिजिटल भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भोला ने बताया कि इस समारोह में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिजिटल स्किल्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे। यह समारोह उन युवाओं के लिए सम्मान का मंच होगा जिन्होंने आधुनिक तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त कदम बढ़ायाा है।






