A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

शक्ति केंद्रों की संयुक्‍त बैठक, संगठन की मजबूती पर विधायक लारिया ने दिया जोर

IMG 20260109 161734

IMG 20260109 161118सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* भारतीय जनता पार्टी की मजबूती और आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को गति देने के लिए आज शुक्रवार को नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मकरोनिया ग्रामीण मंडल के अंतर्गत नगर परिषद कर्रापुर में बड़ी बैठक की। कर्रापुर के पहले पार स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस संयुक्त बैठक में तीन शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर है। उन्होंने जोर देकर कहा, “शक्ति केंद्र हमारी संगठनात्मक संरचना की रीढ़ हैं। यदि हमारा शक्ति केंद्र मजबूत है, तो बूथ की जीत सुनिश्चित है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाते हुए घर-घर जाकर भाजपा की जनहितैषी नीतियों को पहुँचाने का आह्वान किया। विधायक ने भाजपा की ‘अंत्योदय’ की नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी रीति-नीति समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘देवतुल्य’ बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत ही सरकार की उपलब्धियों को जमीन पर उतारती है।बैठक के दौरान विधायक लारिया ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों को उत्सव की तरह मनाना है और हर केंद्र पर सक्रियता बढ़ानी है। देवी मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं के जोश ने यह साफ कर दिया कि मकरोनिया ग्रामीण मंडल आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!