अंबाला, 8 जनवरी- पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत प्रेमनगर स्थित अपने निवास स्थान पर अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। उन्होने लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत सम्बन्धित प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित होगा। इसके साथ-साथ उन्होने कुछ समस्याओं बारे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को समान रूप से करवाने का काम किया जा रहा है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो, इसके तहत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करके समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला के समक्ष आज जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बिजली निगम से सम्बन्धित, पैंशन से सम्बन्धित, जन स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित, सडकों की मरम्मत व विकास कार्यों से सम्बन्धित प्रार्थियों ने लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी समस्याओं का निदान करने बारे आग्रह किया। पूर्व राज्यमंत्री ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सभी सम्बन्धित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान होगा और विकास कार्यों से सम्बन्धित जो भी मांग उनके समक्ष रखी गई है उसे चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति वीरवार को उनके आवास पर आकर अपनी या अपने क्षेत्र की सामुहिक समस्या को रख सकता है। इस मौके पर डिप्टी मेयर राजेश मेहता, पार्षद हितेष जैन, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, सुंदर ढींगरा, पार्षद सरदूल सिंह, गुरप्रीत सिंह शाना, मंडल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाणा, मंडल अध्यक्ष अमन सूद, संजीव गोयल टोनी, गुरजंट सिंह गोल्डी, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कौशल को सम्मान, आत्मनिर्भर युवा – नए उत्तर प्रदेश की पहचान
15/07/2026
धमतरी /नवपदस्थ जिला सीईओ ने नगरी विकासखंड में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण
15/07/2026
धमतरी पुलिस में अनुशासन और प्रभावी पुलिसिंग पर फोकस, एसपी भावना पांडेय ने दिए सख्त निर्देश
15/07/2026
धमतरी /नगरी के चेतन सिंह नेताम का यूपीएससी में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
15/07/2026
अनिमेष द्वेवेदी बने डी,एस
15/07/2026
कच्छ में सूखे के संकट को लेकर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर अनिल राणावासिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, पशुपालकों के पलायन को रोकने के लिए बनेगा ‘घास ग्रिड’
15/07/2026
कलेक्टर अनिल राणावासिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, पशुपालकों के पलायन को रोकने के लिए बनेगा ‘घास ग्रिड’
15/07/2026
SSP डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर अभियुक्तों हुए गिरफ्तार।
15/07/2026
गिरनारधाम में अमावस्या पर उमड़ी भीड़, अक्टूबर 2026 में होगा भव्य आयोजन
15/07/2026
SSP डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर अभियुक्तों हुए गिरफ्तार।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!