A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसमाचारस्थानीय समाचार

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक

पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर नियमित रूप से जलापूर्ति करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया

IMG 20260109 WA0037 IMG 20260109 WA0039 1

डीडवाना-कुचामन। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। 

 

बैठक में जल जीवन मिशन के बकाया कार्यों की प्रगति, ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता समिति के कार्य तथा जिले में पेयजल आपूर्ति और जल आकलन व जल अर्पण दिवस के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। 

 

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कर नियमित रूप से जलापूर्ति करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अवैध जल कनेक्शन पर प्रतिदिन कारवाई करने एवं अवैध कनेक्शन करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहन लाल खटनावलिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील मानवताल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!