A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से प्रारंभ होगा

बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 02 अप्रैल 2026 तक चलेगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, शनिवार 10 जनवरी2026

=======> केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेने रिजीजू ने कल शुक्रवार 09 जनवरी को कहा कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 02 अप्रैल 2026 तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत दोनो सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण और आम बजट को पेश करेंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने बजट पेश करने संबंधी तारीख के बारे में कोई विवरण साझा नहीं किया। वैसे ऐक फरवरी को बजट पेश किया जाता है, किन्तु इस बार एक फरवरी को रविवार का दिन है। किरेन रिजीजू ने कहा कि बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी 2026 को संपन्न होगा, और 09 मार्च 2026 से संसद की बैठक दूसरे चरण के लिए फिर से शुरू होगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!