A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मोहनिया में इलेक्ट्रॉनिक दुका के गोदाम में हुई चोरी का खुलासा

 

 

मोहनिया में इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम से चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

मोहनिया (कैमूर)।

दिनांक 10 जनवरी 2026 को मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या–07 में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ऊपर बने गोदाम से चोरी की बड़ी वारदात सामने आई थी। पीड़ित दुकानदार मो. ईरशाद अली (पिता– ईरफान अली), निवासी वार्ड नं. 07, मोहनिया ने थाना में आवेदन देकर बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके गोदाम से टीवी, मिक्सर मशीन, गीजर, इमर्शन रॉड, फ्रीज सहित अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया है।

इस मामले में मोहनिया थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 25/26, दिनांक 11.01.2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया के निर्देशन में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया।

पुलिस द्वारा मानवीय सूचना संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त शाहरूख (पिता– गुलाम कादिर), निवासी ग्राम+पोस्ट मोहनिया, वार्ड संख्या–07, थाना मोहनिया, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए अधिकांश सामान भी बरामद कर लिए गए।

बरामद किए गए सामान इस प्रकार हैं—

प्लास्टिक की कुर्सी – 26 पीस

समर कूल कंपनी का 24 इंच स्मार्ट टीवी – 01 पीस

हैवल्स कंपनी का गीजर – 01 पीस

हैवल्स कंपनी का मिक्सर मशीन – 06 पीस

व्हर्लपूल कंपनी का फ्रिज – 01 पीस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। साथ ही इस कांड में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल पर अंकुश लगेगा। बिहार पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि जिले में अपराध के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!