
आज भागलपुर के टाउन हॉल में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय सरावगी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने बीते बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए समस्त कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम एवं संघर्ष की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके प्रेरणादायी उद्बोधन एवं मार्गदर्शन से हम सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त हुई।
इस गरिमामय अवसर पर जिला अध्यक्ष ल संतोष कुमार, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, भागलपुर के विधायक रोहित पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य एन.के. यादव , भागलपुर की मेयर वसुंधरा लाल, प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी अनिल ठाकुर, जिला प्रभारी राजेश जैन, क्षेत्रीय सह प्रभारी मनीष पांडेय, सुल्तानगंज नगर परिषद अध्यक्ष राज कुमार गुड्डू, पूर्व जिला अध्यक्ष नभय चौधरी एवं अभय बर्बन, पूर्व उप-मेयर एवं भाजपा नेत्री प्रीति शेखर, गौतम यादव, पवन मिश्रा, अभिमन्यु कुमार राम, सीतांशु मंडल, सूरज जयसवाल, ऋषिकेश सिंह, हरेराम शर्मा, नीरज पोद्दार, रवींद्र पोद्दार, मंडल उपाध्यक्ष योगेश साह, अनिल उजाला, मिथिलेश मंडल, आनंदी मंडल , गुड्डू तांती, उपेन्द्र शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, युवा साथीगण, मातृशक्ति एवं बड़ी की संख्या में भाजपा के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








