A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम नहीं बल्कि साल भर की मेहनत समर्पण एवं उपलब्धियो का उत्सव है:- उर्मिला मालाकार

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरदा में वार्षिक उत्सव का आयोजन

*”वार्षिक उत्सव कार्यक्रम नहीं बल्कि साल भर की मेहनत समर्पण एवं उपलब्धियां का उत्सव है:- उर्मिला मालाकार”*
====================
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरदा में वार्षिक उत्सव का आयोजन
====================
बांगरदा (खरगोन) वार्षिक उत्सव कार्यक्रम नहीं बल्कि छात्र-छात्राओं की साल भर की मेहनत समर्पण एवं उपलब्धियो का उत्सव है। शिक्षा केवल किताब भी ज्ञान नहीं बल्कि सर्वांगीण विकास संस्कार और आत्मविश्वास की नींव है। जो छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाती है। आज विद्यालय छात्र-छात्राओं ने जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हुए उनमें छिपी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाणहै ।
यह दर्शाता है। कि सही मार्गदर्शन एवं लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मैं विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को उनकी एकेडमिक एवं खेलकूद में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देती हु।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत बांगरदा की सरपंच उर्मिला मालाकार अपने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांगरदा के वार्षिक उत्सव में कहां की हमारे संस्था प्रमुख अनुभवी प्राचार्य के के डोंगरे, शिक्षक, शिक्षिकाओ एवं कर्मचारियों का अथक परिश्रम एवं समर्पण प्रसंसनीय है। जिन्होंने छात्र-छात्राओं के सपनों को पंख दिए हैं।
इसके पूर्व संस्था प्राचार्य के के डोंगरे ने स्वागत भाषण देते हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम एवं विद्यालय की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से अतिथियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सरपंच उर्मिला मालाकार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पवार, वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर फूलकर ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का परंपरागत शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का संस्था प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच उर्मिला मालाकार, विशेष अतिथि जल उपभोक्ता संस्था बांगरदा के अध्यक्ष महेश मालाकार, जनपद सदस्य प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह पवार, युवा समाजसेवी रामेश्वर फूलकर थे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग, सांस्कृतिक, शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंतिम चरण में ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला मालाकार प्रतिभाशाली बच्चों के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को स्मृति चिन्ह के साथ प्रशंसा पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम के समापन सत्र में पुरस्कार वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इसमें मंगलसिंह पवार, गप्पूलाल मालवीय, महेश मालाकार, नाना भाई मालाकार, नंदकिशोर मालाकार विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनोद नरगावे एवं शिक्षिका मनीषा प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्राचार्य के के डोंगरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
:-रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

IMG 20260117 150456 829
0-0x0-0-0#
IMG 20260117 145538 366
0-0x0-0-0#
IMG 20260117 114752 951
0-0x0-0-0#
Back to top button
error: Content is protected !!