
सतना/नागौद: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड नागौद में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत नागौद के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र वर्मा एसडीएम नागौद कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नागौद अशोक मिश्रा द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल प्रभारी श्री ध्रुवराज सिंह रहे विकासखंड समन्वयक अरुण प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान एवं पारिवारिक सम्पर्क कार्यक्रमों का आयोजन कर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलम्बन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज एवं गौ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके *मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन** छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि शासन और आपलोग मिलकर समाज में ग्रामीणों के जनजीवन और उनकी आर्थिक दशा में परिवर्तन के लिये महात्मा गांधी और पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा ग्राम स्वराज्य और एकात्मवाद जैसे मानवीय सिद्धांत प्रदान किये गये हैं जिसके परिपेक्ष्य में ग्राम विकास का मूल मंत्र समाज को प्रेरित कर प्रदेश और देश के अभ्युदय में सहयोगी है। इसी परिकल्पना के आधार पर ग्रामों में स्वाबलंबन, स्वैच्छिकता और सामूहिकता के आदर्शो पर चल कर सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को चरितार्थ किया जा सकता है। इस अभियान में ग्रामोत्सव के दौरान जन अभियान परिषद के नेटवर्क की सहभागिता से ग्राम चौपाल, ग्राम रैली, सामूहिक श्रमदान एवं पारिवारिक सम्पर्क कार्यक्रमों का आयोजन कर सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलम्बन एवं स्वदेशी, नागरिक सेवा, शिक्षा एवं संस्कार, नशामुक्त समाज एवं गौ संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके
*मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन* कहा हम सब समाज के लिए कार्य कर रहे हैं चाहे ग्राम उत्सव आनंद उत्सव ग्रामोदय से अभ्युदय हो सभी का उद्देश्य एक है अभियान में सभी को जोड़कर ग्राम विकास और मानव समाज के उत्थान के लिए हर व्यक्ति को कार्य करना चाहिए समाज मैं परिवर्तन लाने में आप लोगों के महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए क्योंकि समाज कार्य एक ऐसा विषय जो समाज कार्य की परिभाषा स्वयं गढ़नी पड़ती है किताबी परिभाषा का कोई महत्व नहीं है क्योंकि वह आधार देती है इसलिए हर व्यक्ति को समाज के अंदर कार्य करना चाहिए वही परिभाषा बनती है बहुत ऐसे लोग है जो किताबी ज्ञान तक सीमित है अनुभव जब होगा समाज के साथ जुड़ काम करेंगे कोई जरूरी नहीं है कि हम नौकरी करना उद्देश्य हो समाज के उत्थान के लिए भी कार्य करना चाहिए हम समाज में परिवर्तन क्या ला सकते हैं इसके लिए भी कार्य करना चाहिए लेखक पूरा जीवन खपा देता है एक किताब में जीवन का सार समाहित करने में हमारे लिए 2 घंटे 4 घंटे पढ़ने का साधन बनते हैं पर उसके पीछे कितना बड़ा त्याग लेखक का होता है हमारा लक्ष्य समाज के उत्थान के लिए होना चाहिए हम धरातल में अपने आपको को उतारने का कार्य करे ध्रुवराज सिंह ने कहा विवेकानंद जी के पूरे विश्व को संदेश दिया उठो जागो और लक्ष्य की प्राप्त तक चलते रहो संजय सोनी में अपने विचार साझा किए अंत में कार्यक्रम के अंत में विकासखंड समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह द्वारा योग एवं ध्यान के माध्यम से सभी को जोड़ने का कार्य किया *कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित*। नवांकुर संस्था धीरज सिंह,कमला कपाड़िया, जितेंद्र सिंह,टीएस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्रीमती सीमा सिंह संदीप शुक्ला, अभिराज विकास परामर्शदाता मोनिका ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सचिव सामाजिक कार्यकर्ताएवं गणमान्य नागरिक उपस्थितरहे बीएस डब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक संचालन श्रीमती सरोज गुर्जर एवं आभार समीक्षा सिंह द्वारा किया गया


