अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच आज बुधवार को नागपुर में

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर बुधवार 21 जनवरी 2026,

=====> भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज बुधवार शाम को टी20 क्रिकेट मैच खेला जायेगा। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के जामठा क्रिकेट स्टेडियम मे आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच होगा। मैच को लेकर नागपुर शहर के क्रिकेट प्रेमियों मे जबरदस्त उत्साह दिखाई देने लगा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच नागपुर के जामठा स्थित स्टेडियम मे आज शाम सात बजे से शुरू होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार दर्शकों के लिए स्टेडियम के प्रवेश द्वार शाम के चार बजे से खोल दिए जायेंगे। पुलिस प्रशासन ने किक्रेट दर्शन के इच्छुकों से अपील की है कि वे समय से पहले ही स्टेडियम में पहुंचे और निर्धारित पार्किंग जगहों पर ही अपने वाहनों को रखें। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के जामठा स्टेडियम मे दर्शक क्षमता करीब 45 हजार है । मैच को देखते हुए यातायात पुलिस ने स्टेडियम से लगभग एक से डेढ़ किमी• पहले ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है। दर्शकों की सुविधा के लिए यातायात मार्ग और पार्किंग से संबंधित एक नक्शा भी जारी किया गया है जिससे किसी प्रकार की कोई परेशानी, अव्यवस्था न हो।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!