A2Z सभी खबर सभी जिले की

वरीय पुलिस अधीक्षक गया एवं जिला पदाधिकारी गया द्वारा गया जिले मे इंटर स्तरीय परीक्षा के दौरान बिभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 02.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं जिला पदाधिकारी, गया द्वारा गया जिले में आयोजित इंटर स्तरीय परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं जिला पदाधिकारी, गया ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण करते हुए परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन की प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही केंद्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारियों से संवाद कर परीक्षा को सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!