A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

भोजपुरी म्यूजिक वीडियो “कमरिया कमजोर बा” यूट्यूब पर किया गया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वीडियो “कमरिया कमजोर बा” यूट्यूब पर किया गया रिलीजIMG 20260202 WA0382

मुंबई । बाजन यादव और इशिता दास अभिनीत भोजपुरी म्यूजिक वीडियो “कमरिया कमजोर बा” यूट्यूब पर रिलीज किया गया।मनोरंजन से भरपूर इस म्यूजिक वीडियो में बाजन यादव और इशिता दास के बीच की मस्ती एवं रोमांस दर्शकों को आकर्षित करेगी।ऑडियो और वीडियो दर्शकों की पसंद के अनुसार बनी हैं।जो आज के समय को देखते हुए बनाई गई हैं।अक्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो पटना में धनंजय शिवाय और सविता यादव की आवाज में ऑडियो को तैयार किया गया हैं जबकि,सिनेमेटोग्राफर एंड कोरियोग्राफर प्रशांता रॉय माइकल की कोरियोग्राफी में म्यूजिक वीडियो को फिल्माया गया हैं। बाजन यादव ने अभिनय के इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण और निर्देशन भी किया हैं।आशीष राज गुप्ता ने गीत लेखन व संगीत चौहान मनीष ने दिया हैं। डीओपी अलीप भद्रा एवं मेक अप आर्टिस्ट अलकनंदा दे हैं।म्यूजिक वीडियो साजन बाजन म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं।मॉडल एक्ट्रेस इशिता दास बॉलीवुड और टॉलीवुड में काम करती हैं।जबकि, प्रशांता रॉय माइकल भी बॉलीवुड और टॉलीवुड में कोरियोग्राफी करते हैं।
बाजन यादव नालहाटी बीरभूम के रहने वाले हैं और इस म्यूजिक वीडियो से बतौर अभिनेता भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। बाजन यादव बांग्ला म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुके हैं।भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के बाद फिल्मों में भी काम करेंगे और भोजपुरी के बाद बॉलीवुड में भी अभिनय की इच्छा हैं।
दर्शकों से अपील किया कि जिस प्रकार बांग्ला म्यूजिक वीडियो को प्यार आशीर्वाद मिला हैं।उम्मीद हैं भोजपुरी में भी बाजन यादव को दर्शक पसंद करेंगे और बॉलीवुड तक के सपने को पूरा करेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!