A2Z सभी खबर सभी जिले की

पाली जेल से रिहा होते ही कंधों पर उठायाः डीएनटी राष्ट्रीय अध्यक्ष देवासी ने कहा-सरकार ने की वादा खिलाफी,

पाली जेल से रिहा होते ही कंधों पर उठायाः डीएनटी राष्ट्रीय अध्यक्ष देवासी ने कहा-सरकार ने की वादा खिलाफी,

10 फरवरी को जयपुर में करेंगे प्रदर्शन
डीएनटी के धरने में राजकार्य में बांधा पहुंचाने और हाईवे जाम करने के मामले में गिरफ्तार किए गए छह लोग मंगलवार 17 दिन बाद कोर्ट के आदेश पर जेल से रिहा हुए। उनके जेल से बाहर आते ही गले मिलकर स्वागत किया। फूलमालाओं से लादकर कंधों पर उठाकर स्वागत किया।

इस दौरान डीएनटी राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह देवासी ने कहा कि सरकार ने डीएनटी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वादा खिलाफी का काम किया है लेकिन इससे वे डरते नहीं है। डीएनटी अपने हक के लिए अब और बूलंद आवाज उठाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 फरवरी को जयपुर में शहीद स्मारक पर विधानसभा घेराव करेंगे। और अपने हक के लिए आवाज उठाएंगे। इस दौरान डीएनटी के प्रदेशाध्यक्ष रतननाथ सहित कई जने मौजूद रहे।बता दे कि जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बालराई गांव के निकट 7 नवंबर 2025 को अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर डीएनटी से जुड़े लोग धरने पर बैठे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हल्की झड़प भी हुई थी। मामले में वार्ता के बाद डीएनटी ने धरना समाप्त कर दिया था। 5 दिसम्बर को हुई वार्ता में सरकार ने 78 लोगों पर किए गए केस को वापस लेने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।IMG 20260203 200614

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!